चंदौली- जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 मे आदमखोर तेंदुआ देखकर लोगों में दहशत फैल गई है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर तेंदुए को एक हाते में बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम का मौके पर पुलिस के द्वारा इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अलीनगर क्षेत्र के वार्ड 6 के रिहायसी इलाके में तेंदुआ घुसने से लोगों में खलबली मच गई और लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनकर आदमखोर तेंदुआ भागने लगा और जाकर एक सुनसान हाते में छुप गया ।
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तेंदुआ के हाते में बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दे दी है, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। सभी को वन विभाग के टीम का इंतजार है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो एक आदमखोर जानवर देखे जाने की पुष्टि हुई है, जिसे एक हाते में बंद कर दिया गया है और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें