हुगली : तारकेश्वर के चांपाडांगा स्थित रबिन्द्र नाथ कॉलेज में छात्र संसद के चुनावों के नामांकन को लेकर छात्रों का दो गुट आपस में भीड़ गया. देखते ही देखते समूर्ण कॉलेज परिसर एक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया दोनों गुटों के तरफ से जमके बमबाजी हुई जिसमे तीन पुलिसकर्मी घायल हुए है. जिन्हें इलाज के लिए चांपाडांगा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर चंदननगर के एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए जबाबी कारवाही करते हुए आंसूगेस के गोले दागे जिसके घंटो बाद स्थिति पर काबू पाया गया.. इस मामले में पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार किया है. हालाँकि गिरफ्तार हुए छात्रों की सूचि प्राप्त नहीं हुई. इस समस्त घटना में मीडियाकर्मियों समेत चंपाडांगा थाना के द्वितीय अधिकारी पर पर लक्ष्य कर बम फैंके गए पर इन बमों की चपेट में आने से बाल बाल बचे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के दौरान छात्रों के साथ कुछ बाहरी असमाजिक तत्व शामिल हो गया जिससे इस घटना को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है. वहीँ इस मामले में कॉलेज प्रिंसिपल सुजाता बनर्जी ने बताया कि तारकेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन सपन सामंत और वाईस चेयरमैन उत्तम कुंडू के आपसी विवाद की भेट कॉलेज चढ़ा है. सपन सामंत के समथकों का एक दल कॉलेज में आया और जबरन प्रिंसिपल कार्यालय में प्रवेश करके नामांकन सम्बंधित दस्तावेज उठा के ले गए इस दौरन बाहर निकलते वक़्त दूसरा दल पहले दल से भीड़ गया. दूसरी घटना चंदननगर गवर्नमेंट कॉलेज की है वहां भी छात्रों का दो गुट आपस में भीड़ गया. दोनों तरफ से जमके पत्थर बाजी हुई जिसमे एक छात्र का सिर फूट गया.यह दोनों ही गुट तृणमूल छात्र परिषद् का बताया जा रहा है जिसमे चार छात्र घायल हुए है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है. दोनों ही घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें