हाथरस (संदीप पुण्ढीर)। जनपद में बैखौफ होकर जीवअमृत के सौदागरों द्वारा खुलेआम आरी चलाकर मानव जीवन के लिए अमृत समान जीवअमृत हरे भरे पेडों की हत्या कर करोडों का काला कारोबार किया जा रहा है। और प्रशासन इस ओर आंखे बन्द कर बैठा नजर आ रहा है। कभी कभार एक दो टेक्टरों को या तो आम जनता की शिकायत पर या फिर फोरमलिटी पूरी करने हेतु दबोच लिया जाता है। लेकिन जनपद में हरे भरे पेडों का अवैध कटान बैखौफ जारी है। हरी लकड़ियों से लदे टैक्टर सिकन्दराराव, सादाबाद, सासनी, मुरसान, चंदपा, पुरदिलनगर, कचैरा, अगसौली, बाजिदपुर सहित पूरे जनपद में आते जाते आसानी से देखे जा सकते हैं। पर प्रशासन को कभी कभार ही नजर आ पा रहें है। जनपद में अभी अभी डीएम भी युवा और एसपी भी युवा आये हैं उनके अबतक के कार्या से जिले की जनता को दोनों से उम्मीद भी जगी है। जहां डीएम साहव के आते ही सुवह मोरनिंग वाक पर जाते समय ही सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण से वह जनपद की जनता की चर्चा का मुख्य विशय रहे तो वहीं एसपी साहव द्वारा बहुत कम समय में जनपद के कई थानों के बडे अपराधों का खुलासा करने से जनता को आस जगी है कि जनपद के हालात सुधरने वाले हैं। परन्तु दोनों ही अधिकारियों को अगर वास्तव में कार्य करना है तो उन्हें अपने सहयोगियों पर ध्यान देना होगा। जनपद में कानून की धज्जियां उड़वाने में इन सहयोगियों का बहुत बडा योगदान है। यहां हाथरस में वास्तव में कार्य करने की इच्छा रखने वाले अधिकारी काफी आये और उन्होंने कार्य भी किये जिन्हें यहां कि जनता भूल नहीं सकती । लेकिन वह यह सब तब कर पाये जब उन्होंने सहयोगियों को साफ साफ समझा दिया कि अब ऐसा नही चलेगा।...... जिले के दोनों आलाधिकारियों को इन सहयोगियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जनपद की हालत और तश्वीर दोनों बदली जा सकती हैं। सासनी में पुलिस द्वारा की कार्यवाही सराहनीय है और वहां की कस्वा इंचार्ज एसआई पूनम जादौन के कार्य से आमजन के लिए एक अच्छी उम्मीद जगी है।
सोमवार, 22 मई 2017
हाथरस/सासनी- अवैध लकडियों से भरा टैक्टर पकडा
हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने कन्या इंटर कालेज के निकट से एक हरी लकडियों से भरे टैªक्टर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इतवार की देर शाम कस्बा इंचार्ज एसआई पूनम जादौन अपने हमराहों के साथ कस्बा में गश्त पर थीं तभी मोहल्ला पल्टन की ओर से उन्हें अवैध लकडियों से भरा ट्रैक्टर सासनी की ओर जाते दिखाई दिया। जिसे टोकने पर चालक ने टैªक्टर की गति बढा दी। पुलिस ने पीछा कर टैªक्टर को के. एल. जैन इंटर कालेज के निकट से पकड लिया। चालक ने भागने की कोशिश की मगर उसे भी दबोच लिया। और कोतवाली ले आए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व टैªक्टर चालक और उसका साथी पुलिस हिरासत में थे। पुलिस ने टैªक्टर चालक राजवीर पुत्र देवराज निवासी लहौर्रा और उसके साथी का नाम मनोज प्रकाश पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला सरदा बताया है।

हाथरस- किसान को गोली मार कर उतारा मौत के घाट
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली (लाढ़पुर) में आज खेत पर पशुओं के लिये चारा लेने गये व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिये जाने की घटना से भारी हडकम्प मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
गांव नगला खुशाली निवासी करीब 40 वर्षीय खजान सिंह पुत्र खचेरमल की पुरानी रंजिश चल रही है तथा उस पर 10 दिन पूर्व भी हमला हुआ था लेकिन तब वह बच निकला था। बताते हैं खजान सिंह आज सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी व भाभी के साथ पशुओं के लिये चारा लेने गया तथा उसने अपनी पत्नी व भाभी को तो चारा लेकर भेज दिया और फिर वह चारा लेकर जैसे ही चला तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया और गोली मारकर मौत के घाट उतार कर फरार हो गये।
घटना की खबर से गांव में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई तथा सूचना पाकर सीओ सिटी आर.के. गौतम व थाना प्रभारी अनिल कुमार पहुंच गये तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)